रंकिणी मंदिर

दिशा
श्रेणी प्राकृतिक / मनोहर सौंदर्य

रंकिणी मंदिर- पोटका प्रखंड के रोहिणीबेड़ा गांव में रंकिणी मंदिर है. घाटशिला जाने वाले पर्यटकों को घने जंगलों के बीच स्थित इस मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए। इस मंदिर को कपड़गढ़ी घाट के नाम से भी जाना जाता है। यहां रखी पत्थर की मूर्ति को देवी काली का अवतार कहा जाता है। आमतौर पर यह माना जाता है कि प्राचीन काल में घने जंगल से होकर यात्रा करने वाले लोग अपनी सुरक्षा और कल्याण के लिए रंकिणी मंदिर की पूजा करते थे।

कैसे पहुंचें:

बाय एयर

निकटतम हवाई अड्डा जमशेदपुर है, एवं रांची हवाई अड्डा अधिक स्थानों से जुड़ा है, यह जमशेदपुर से लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर है|

ट्रेन द्वारा

निकटतम रेलवे स्टेशन टाटा नगर है |

सड़क के द्वारा

यह जादूगोड़ा से लगभग 3 किमी और जमशेदपुर से 35 किमी दूर है |